फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: पीजी कोर्स में दाखिले के लिए 45 अभ्यर्थियों ने किया आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
घुमारवीं कॉलेज में आज होगी काउंसलिंग की प्रक्रिया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। स्वामी विवेकानंद राजकीय महाविद्यालय घुमारवीं में स्नातकोत्तर (पीजी) कोर्स में रिक्त सीटों को भरने के लिए प्रवेश प्रक्रिया संपन्न हो गई है। प्रवेश के लिए करीब 45 विद्यार्थियों ने आवेदन किया हैं।

प्राचार्य प्रो. प्रीतम लाल ने बताया कि कॉलेज में भौतिक विज्ञान में 32, अंग्रेजी में 28, राजनीतिक विज्ञान में 12 और कॉमर्स में पांच सीटें खाली रह गई थी। इन सीटों को भरने के लिए प्रवेश के लिए ऑनलाइन पोर्टल खोला गया। उन्होंने बताया कि गणित में प्रवेश के लिए छह, भौतिक विज्ञान में 26, अंग्रेजी में पांच, राजनीतिक विज्ञान में चार और
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉमर्स में चार अभ्यर्थियों ने आवेदन किया हैं। काउंसलिंग की प्रक्रिया कॉलेज परिसर में ही 31 जुलाई को होगी। काउंसलिंग के दिन अभ्यर्थी अपने पूरे एडमिशन फॉर्म की हार्ड कॉपी, अपने सभी मूल दस्तावेज और उनकी एक-एक फोटो साथ लाएं। अभ्यर्थियों के फॉर्म उसी दिन मंजूर कर दिए जाएंगे। अभ्यर्थियों को 1 और 2 अगस्त तक ऑनलाइन फीस जमा करानी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें