फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘चिट्टे सूट ते दाग पै गये...’, गीत प्रस्तुत कर मचाया धमाल

Tue, 09 Apr 2019 12:58 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, घुमारवीं (बिलासपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
32वें ग्रीष्मोत्सव घुमारवीं की प्रथम सांस्कृतिक संध्या, आवाज पंजाब दी सीजन-9 के विजेता गौरव कौंडल के नाम रही। गौरव कौंडल ने हिंदी, पंजाबी और पहाड़ी गीतों के माध्यम से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। ऐ मेरे वतन के लोगों..., देशभक्ति गीत पर लोगों से तालियां बटोरीं। उसके बाद उन्होंने मैनू एक पल चैन ना आवे सजना तेरे बिना..., मैं तेनू समझावां की..., जे तेरे बिना सरदा हुंदा..., चिट्टे सूट ते दाग पै गये..., गीत प्रस्तुत कर दर्शकों को खूब नचाया।
इससे पूर्व बिलासपुरी लोक गायक जीतूराम संख्यान की ओर से प्रस्तुत कोल डैम ऐथी लगया जाने मेरिये, असां नवियां जगह किया बसी जाना..., आदि बिलासपुरी लोकगीत प्रस्तुत कर लोगों की तालियां बटोरीं।
विज्ञापन

प्रथम सांस्कृतिक संध्या क्षेत्र के विख्यात रंगकर्मी स्वर्गीय प्रेम टेसू के नाम आयोजित की गई। इस अवसर पर उनकी पत्नी सुशीला देवी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुईं। जबकि उनके पुत्र अभिषेक टेसू विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे। मुख्य अतिथि सुशीला टेसू ने विधिवत दीप प्रज्वलित कर प्रथम सांस्कृतिक संध्या की शुरुआत की। प्रशासन की ओर से नायाब तहसीलदार घुमारवीं ने मुख्यातिथि सुशीला टेसू को सम्मानित किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर मेला कमेटी अध्यक्ष एसडीएम घुमारवीं शशिपाल शर्मा, व्यापार मंडल प्रधान हेमराज संख्यान, महासचिव राजेश शर्मा, पार्षद राकेश चोपड़ा, अमृता शर्मा, प्रोमिला रतवान, सुमेश चड्ढा, महेंद्रपाल रतवान, अश्वनी रतवान आदि उपस्थित थे। मंच संचालन जावेद अख्तर व दिनेश कुमार ने किया। इस अवसर पर लेहरु राम संख्यान ने भी अपनी बुलंद आवाज में बिलासपुरी गीतों की झड़ी लगाकर दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी। इससे पूर्व विद्या चोपड़ा, सुरेश वर्मा, रविंद्र वर्मा, अनिकेत, अभिषेक, संतोष कुमारी, मिलन राणा जाहु, आशुतोष, मुनीष शर्मा, पंकज जस्सल ने भी अपनी प्रस्तुति दी। दीक्षा कुमारी ने रैंप पर मॉडलिंग प्रस्तुत की। महिला मंडल गतोल, रछेड़ा, चलैहली, धराड़सानी, भजवानी ने लोक नृत्य पेश किया। रमेश चंद एंड पार्टी ने धाजा नाहर सिंह की प्रस्तुति दी। इनके अलावा अथर्व युवक मंडल, मनीष, दिया प्रकाश चंद, लक्की, अजय धर्माणी, प्रिंस रवि पटयाल, देवेंद्र ठाकुर ने अपनी प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें