फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल की छात्रा को लड़कों ने जड़ दिया थप्पड़

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
स्कूल की छात्रा को लड़कों ने जड़ दिया थप्पड़
घुमारवीं में आसपास के लोगों ने लड़कों की जमकर की धुनाई
घटना के समय लड़कों ने कर रखा था नशा, पुलिस ने काटा चालान
अमर उजाला ब्यूरो
घुमारवीं(बिलासपुर)। घुमारवीं में चल रहे एक स्कूल में कुछ युवकों के नशे की हालत में एक मासूम छात्रा को थप्पड़ जड़ दिए। वारदात के समय मौके पर तीन युवक थे। उक्त तीनों स्कूल की आधी छुट्टी के मौके पर स्कूल परिसर में आ धमके। इसके बाद उक्त लड़कों ने किसी बात को लेकर छात्रा को थप्पड़ रसीद कर दिया।
थप्पड़ मारने का पता जब अन्य लोगों को लगा तो उन्होंने लड़कों को मौके पर ही पकड़ लिया। वहीं गुस्साएं लोगों ने उक्त लड़कों की जम कर धुनाई कर डाली। जम कर छित्तर परेड होने के बाद लड़कों को पुलिस के हवाले कर दिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस ने लड़कों का मेडिकल करवा कर चलान काट दिया है। पूछताछ में लड़कों ने बताया कि लड़की उनकी जान पहचान वाली थी और उसने उन्हें कुछ बोल दिया जिससे वह अपना आपा खो बैठा और थप्पड़ जड़ दिया। लड़के बरठीं क्षेत्र के हैं तथा लड़की भी उसी क्षेत्र की बताई जा रही हैं। लड़की के नाबालिग होने के कारण परिजनों ने मामला दर्ज करवाना उचित नहीं समझा है। पुलिस ने भी लकड़ों का चालान काट कर उन्हें छोड़ दिया है। इस घटना की दिन भर घुमारवीं में चर्चा रही।
विज्ञापन

इनसेट...
चालान कर लड़कों को छोड़ दिया
जिस स्कूल की यह घटना है उस स्कूल को अभी अपना भवन भी नसीब नहीं हुआ है। पुलिस ने घटना के बाद लड़कों पकड़ कर उनका मेडिकल करवाया। वहीं पुलिस एक्ट 114 के तहत चालान काट कर छोड़ दिया गया है।
...राजेन्द्र कुमार जसवाल,डीएसपी घुमारवीं
------------
...सुरेंद्र जम्वाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें