विनीत और अंशुल ने जीती बैडमिंटन प्रतियोगिता
शाहतलाई में दो दिवसीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ
भोलेनाथ युवा क्लब के तत्वाधान में चली बैडमिंटन प्रतियोगिता
अमर उजाला ब्यूरो
शाहतलाई (बिलासपुर)। शनिवार को शाहतलाई के सीनियर सेकेंडरी स्कूल में भोलेनाथ युवा क्लब के तत्वाधान में दो दिवसीय बैडमिंटन प्रतियोगिता शुरू हुई। प्रतियोगिता का शुभारंभ पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष पवन कौशल ने किया।
पहले सिंगल सेट मैच में विनीत बाधघाट और दीप कुमार जड्डू कुलजार के बीच रहा। इसमें विनीत ने पहले 21-17 और 21-15 से जीत हासिल की। दूसरे मैच में अंशुल वर्मा शाहतलाई ने साहिल कौशल बच्छरेटू को 21-19 और 21-18 सेट में लगातार हराकर जीत हासिल की। तीसरे मैच में विजय दसलेहड़ा और त्रिलोक बाधघाट में रहे रोमांचक मैच में त्रिलोक ने पहला और तीसरा सेट जीतकर अपना विजय परचम लहराया।
बैडमिंटन प्रतियोगिता के टूर्नामेंट में सिंगल और डबल मैच का आयोजन रहेगा। मुख्यातिथि को आयोजक साहिल कुमार, अब्दुल खलिक, रविंद्र कुमार की ओर से टोपी और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। टूर्नामेंट में सीनियर सेकेंडरी स्कूल तलाई के विद्यार्थियों को बिना एंट्री फीस के मैच खेलने के लिए छूट रहेगी। बैडमिंटन प्रतियोगिता के मैच दिन रात्रि को भी खिलाने के लिए विशेष प्रबंध किया गया है।
इस मौके पर उपप्रधान झबोला अश्वनी बनियाल, अश्वनी कपूर, चमन शर्मा प्रतियोगिता के आयोजक साहिल कुमार, प्रबल शर्मा, धीरज नेगी, साहिल कौशल, अंशुल वर्मा, अतुल ठाकुर, अब्दुल खलिक, रविंद्र कुमार, शशी रघुवंशी, अमित शर्मा, चमन, शिवम चौहान, हर्ष शर्मा, राकेश ठाकुर, विक्की शर्मा व अन्य उपस्थित रहे।
---------------
....रामनाथ शर्मा।