फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिशन ट्रक में की तोड़फोड़, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। चार लोगों ने रंजिशन एक ट्रक में तोड़फोड़ की। पुलिस ने एक व्यक्ति को नामजद करते हुए तीन अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। केमरी के मोहल्ला चमारान निवासी सिराज अहमद गुरुवार की रात करीब आठ बजे ट्रक लेकर रुद्रपुर से केमरी को जा रहा था। आरोप है कि नगर के केमरी तिराहे पर कोतवाली के ग्राम डंडिया न्यामतगंज निवासी पलविंदर सिंह ने तीन अन्य साथियों की मदद से उसके ट्रक को रोक लिया और उसके ट्रक पर पथराव करके तोड़फोड़ कर दी। इस दौरान वह बाल-बाल बचा गया। सूचना पर कोतवाली पुलिस जब तक मौके पर पहुंची, तब तक आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पुलिस क्षतिग्रस्त ट्रक को लेकर कोतवाली पहुंची। पुलिस ने सिराज की तरफ से चारों के खिलाफ करने की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें