स्वार। गांव जालफ नगला में मां संतोषी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा हवन पूजन के साथ शिव मंदिर पर हुई। इससे पूर्व महिलाओं ने गांव में बैंड बाजे के साथ धूमधाम से कलश यात्रा निकाली। ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा की। मां संतोषी के जयकारों से गांव भक्तिमय हो गया । तहसील क्षेत्र के गांव जालफ नगला में शुक्रवार को गांव स्थित शिव मंदिर में मां संतोषी की मूर्ति की हवन पूजन कर प्राण प्रतिष्ठा कर मूर्ति को स्थापित किया गया जिससे पूर्व महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली और ग्रामीणों द्वारा संतोषी माता की मूर्ति को गांव के गली गलियारों में घुमाया गया ।इस दौरान ढोल-नगाड़ों की धुन पर श्रद्धालु जमकर झूमे ।लोगों ने पुष्प वर्षा कर जमकर संतोषी माता के जयकारे लगाए। इस दौरान गांव का माहौल मां संतोषी के जयकारों से भक्तिमय हो गया। इस दौरान पंडित प्रशांत शर्मा, सोहन लाल सैनी, भजन लाल सैनी, हरद्वारी, कृष्ण लाल सैनी, कीर्ति सैनी आदि लोग मौजूद रहे ।