फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूस्खलन और पत्थर गिरने से बंद हुआ नयना देवी सर्कुलर रोड

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

श्री नयना देवी (बिलासपुर)। बिलासपुर के विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्रीनयना देवी में मंदिर तक पहुंचने वाले सर्कुलर रोड पर बारिश से भारी भूस्खलन होने से रास्ता बंद हो गया है। यह सर्कुलर रोड पिछले आठ घंटे से बंद पड़ा है। हालांकि इसे खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं लेकिन अभी तक मार्ग को नहीं खोला जा सका है। कुछ मोटरसाइकिल सवार यात्री जान जोखिम में डालकर सड़क पार कर रहे हैं, जिससे वह कभी भी हादसों का शिकार हो सकते हैं।
सर्कुलर रोड को मेलों के चलते ट्रैफिक व्यवस्था सुचारु रूप से बनाए रखने के लिए बनाया गया था। इस मार्ग के जरिये वाहन सीधे गुफा के पास पहुंचते हैं। मेलों के समय इस सर्कुलर मार्ग से वाहन सीधे गुफा तक जाते हैं, जबकि दूसरी ओर से वाहनों को नीचे भेजा जाता है। अन्य दिनों में इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही ज्यादा रहती है। यह मार्ग मंदिर ट्रस्ट के अधीन आता है। इसके रखरखाव का जिम्मा भी मंदिर ट्रस्ट का ही है।
विज्ञापन

बिलासपुर में हो रही भारी बारिश के कारण इस सर्कुलर रोड पर पहाड़ों से मिट्टी व पत्थर आ गिरे हैं जिससे यह रास्ता बंद हो गया है। ऐसे में श्रद्धालुओं और पर्यटकों को सड़क बंद होने से परेशानी झेलनी पड़ रही है। इस पहाड़ी पर बने पांच से छह रिहायशी मकानों को भी गिरने का खतरा बन गया हैं। पिछले 8 घंटों से ये सड़क बंद हैं। हालांकि अभी इस मार्ग को खोलने के लिए कोशिश की जा रही है लेकिन श्रद्धालुओं को मंदिर पहुंचने के लिए घूम के आना पड़ रहा है। यह संपर्क मार्ग पर्यटन विभाग की ओर से बनाया गया था जोकि मंदिर न्यास के अधीन है।
विज्ञापन

एसडीओ लोनिवि प्रेम शर्मा का कहना है कि रोड मंदिर ट्रस्ट के अधीन है, लेकिन श्रद्धालुओं को असुविधा न हो इसके लिए उन्होंने जेसीबी को भेज कर रोड को खुलवा दिया है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें