केमरी। केमरी थाना क्षेत्र के ग्राम सुहागनगला निवासी प्रमोद कश्यप खेती किसानी करता है। प्रमोद की पत्नी पुष्पा देवी 25 वर्ष शनिवार की शाम साढ़े छह बज अपने घर की सफाई कर रही थी। अचानक उसका हाथ बिजली के तार से टकरा गया, जिसके कारण वह करंट की चपेट में आने से झुलस गई। महिला को परिजनों ने किसी तरह बचाया और घर में ही रेत में दबा दिया। बाद में परिजनों को गांव के ही एक चिकित्सक से उपचार कराया। महिला की हालत में सुधार बताया गया है।