फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आत्मदाह की चेतावनी पर पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। मुख्यमंत्री आवास के सामने आत्महत्या करने की चेतावनी देने वाली महिला के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

दस जुलाई को कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस महानिदेशक को भेजे पत्र में कहा था कि 13 जुलाई 2017 को गांव निवासी दो युवक उसकी नाबालिग पुत्री का अपहरण कर ले गए थे। जिसकी रिपोर्ट कोतवाली में लिखाई गई थी। आरोप था कि विवेचक ने आरोपियों से साठगांठ करके उसकी पुत्री को बालिग दर्शा दिया था। आरोप है कि उसकी गैर मौजूदगी में आरोपी 23 मई 2018 को उसके घर में घुस गए और उसकी बड़ी पुत्री के साथ छेड़छाड़ की थी। शिकायत करने पर पुलिस ने एक आरोपी को पकड़कर शांतिभंग में चालान कर दिया था। 25 मई को एसपी से शिकायत की गई तो पुलिस ने घर में घुसकर छेडख़ानी करने की रिपोर्ट दर्ज की थी। इसके बाद पुलिस व आरोपियों द्वारा फैसला करने का दबाब उसके उपर बनाया जा रहा है। महिला ने चेतावनी दी थी कि पुलिस ने अगर आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया तो वह 30 जुलाई को मुख्यमंत्री आवास पर पहुंचकर आत्मदाह कर लेगी, जिसकी जिम्मेदार कोतवाली पुलिस होगी। महिला की चेतावनी के बाद हरकत में आई कोतवाली पुलिस ने सोमवार को दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके तहकीकात शुरु कर दी है। कोतवाली प्रभारी शैलेंद्र पाल सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और जांच शुरु कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें