फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरों में लारवा मिलने पर लगाया जाएगा जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर। उपायुक्त विवेक भाटिया ने कहा कि शहर में लोगों के जागरूक होने से डेंगू के मामलों में कमी आई है। लोगों के घरों में लारवा मिलता है तो उन्हें जुर्माना लगाया जाए। सब लोग साथ मिल कर ही डेंगू से लड़ सकते हैं। उन्होंने बताया कि यह रोग मच्छर के काटने से फैलने वाला संक्रामक रोग हैै और इस रोग की रोकथाम के लिए सभी को साझा कार्य करना होगा।
उन्होंने कहा कि मानसून शुरू हो गया है और डेंगू से बचने के लिए सभी लोग एहतियात बरतें। उन्होंने कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद को निर्देश दिए कि वह हर वार्ड में स्वयं सेवियों की सूची तैयार करें ताकि उनकी भी सेवाएं ली जा सकें। ऐसे स्वयं सेवियों को सम्मानित भी किया जाएगा। उन्होंने कार्यकारी अधिकारी को निर्देश दिए कि बस अड्डे के ढाबों और उनके आसपास की साफ- सफाई, जल निकासी, कूलर और अन्य जल भंडारण बर्तनों की भी पूर्ण रूप से जांच करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने लोगों से भी आह्वान किया कि वह अपने घर के आसपास झाड़ियों, खाली पड़ी बोतलों और प्लास्टिक आदि की साफ-सफाई सुनिश्चित करें। सीएमओ डॉ. वीके चौधरी ने बताया कि स्वच्छता, जागरूकता और परहेज ही डेंगू रोग का सबसे बेहतर इलाज है। डेंगू के बचाव के लिए घर के अंदर और आसपास पानी जमा न होने दें और किसी भी बर्तन में खुले में पानी न रखें।
बैठक में प्रोवेशनर आईएएस अधिकारी सौम्या झा, एडीएम विनय कुमार, एसडीएम प्रियंका वर्मा, एसडीएम शशि पाल शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
.----------------
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें