जुखाला (बिलासपुर)। जिला शिक्षक एवं प्रशिक्षण संस्थान डाईट जुखाला में द्विवार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। प्रशिक्षुओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। हमीरपुर के सांसद अनुराग ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
प्रधानाचार्य अशोक शर्मा ने द्विवार्षिक रिपोर्ट पढ़ी और संस्थान की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। मुख्यातिथि ने प्रशिक्षुओं को सम्मानित किया। प्रदेश की मेरिट सूची में आने पर मोनिका रत्न, परमीत कौर, ज्योति देवी व भारती को सम्मानित किया गया। इसके अलावा ललित किशोर, लिलो देवी, पुनीत कौंडल, नेहा भारद्वाज, निशा, पूजा, पूनम, मनीषा, दीक्षा, पूजा, हितेभ, मनीषा, कोमल, स्वाति, मोनिका, विवेक सिंह, सुलेखा को सम्मानित किया गया। इस मौके पर अनुराग ठाकुर ने सभी प्रशिक्षुओं को जीवन में कड़ी मेहनत और अनुशासन से रहने की सलाह दी। कार्यक्रम में पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष दौलत राम ठाकुर, देशराज, बृजलाल, रूपलाल, भगत सिंह ठाकुर सहित अन्य मौजूद रहे।