स्नेह ठाकुर को किया सम्मानित
बिलासपुर। रावमापा नम्होल की 11वीं कक्षा की छात्रा स्नेह ठाकुर ने विश्व ओजोन दिवस पर राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित पेंटिंग प्रतियोगिता में देश भर में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। इसे राज्य स्तर पर आयोजित विज्ञान दिवस पर शिमला में मनीषा नंदा अतिरिक्त मुख्य सचिव द्वारा सात हजार रुपये नकद और स्मृति चिन्ह देकर सम्मनित किया गया। हाल ही में एआरएफ चयन परीक्षा में पूनम ने देशभर में दूसरा स्थान हासिल किया है, जो घुमारवीं की रहने वाली थीं। अब स्नेह ठाकुर ने विश्व ओजोन दिवस पर राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित पेंटिंग प्रतियोगिता में देश में दूसरा स्थान हासिल करके हिमाचल का नाम रोशन किया है। इस मौके पर नम्होल स्कूल प्रधानाचार्य राजपाल मेहता तथा स्टॉफ सदस्यों ने स्नेह ठाकुर का भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर स्कूल प्रबंधन समिति की ओर से सादे समारोह का आयोजन किया गया तथा स्नेह ठाकुर को सम्मानित किया गया।