फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिलबाग को चुना गया झंडूता ब्लॉक अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
दिलबाग को चुना गया झंडूता ब्लॉक अध्यक्ष
विज्ञापन

झंडूता (बिलासपुर)। अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की खंड स्तरीय कार्यकारिणी का निर्वाचन विकास खंड झंडूता के परिसर में पूर्व अध्यक्ष जगत राम शर्मा की अध्यक्षता में किया गया। इसमें सर्वसम्मति से दिलबाग जम्वाल को खंड झंडूता के अध्यक्ष पद की जिम्मेवारी दी गई। जबकि, महासचिव जगत पाल चौहान, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजपाल, उप प्रधान रविंद्र ठाकुर, कोशाध्यक्ष कमल देव, संयुक्त सचिव कुलदीप जम्वाल और मुख्य सलाहकार जगदीश चंदेल को बनाया गया। सभा में विभिन्न विभागों से करीब तीन सौ कर्मचारियों ने भाग लिया। सभा में उपस्थित कई वक्ताओं ने कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की। अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारियों ने संघ के माध्यम से इन समस्याओं के निदान का भी आश्वासन दिया। सभा में अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के जिला अध्यक्ष कृपाल मराठा और पूर्व उपाध्यक्ष राज्य कार्यकारिणी इंद्र सिंह ठाकुर, चुनाव पर्यवेक्षक जगदीश चंदेल विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें