फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजे वाले बाबू जरा डीजे तो बजा...., पर मचाया धमाल

विज्ञापन
दधोल स्कूल में रही वार्षिक पारितोषिक समारोह की धूम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भराड़ी (बिलासपुर)।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दधोल में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में उप शिक्षा निदेशक (उच्च) अमर सिंह ने मुख्य रूप से शिरकत की। उन्होंने वर्ष भर में आयोजित गतिविधियों के मेधावी बच्चों को सम्मानित किया।

स्कूल प्रधानाचार्य सरोज शर्मा सहित स्कूल स्टाफ मुख्यातिथि को समानित किया।
प्रधानाचार्य ने लोगों को स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत कर स्कूल की गतिविधियों से अवगत करवाया। मुख्यातिथि ने बच्चों से कहा कि आज के बच्चे देश का भविष्य हैं। कड़ी मेहनत और सच्ची लगन से हर मंजिल मिलती है। बच्चों को नशे से दूर रहने का संदेश देते हुए उन्होंने कहा कि नशा आज समाज को खोखला कर रहा है। जिससे बचने की आवश्यकता है।
विज्ञापन


इस दौरान गुलशन एंड साथियों ने बम्म बम्म भोले..., कामना एवं सहेलियों ने मैया यशोदा ये तेरा कन्हया..., साक्षी एवं सहेलियों ने जिनके हैं बेटियां.... कविता और तमन्ना ने बेड़िया रे ठेकेदार...., स्वाति ने सूत जे राने राती सपना, प्रियंका और सहेलियों ने बिंदु नीलू दो सखियां...., अदिति ने राधा तेरी चुनरी...., आरती एवं अंकिता ने डीजे वाले बाबू जरा डीजे तो बजा...., प्रियंका और सहेलियों ने मैं बारी मैं वारी.... आदि गानों पर डांस कर खूब वाहवाही लूटी।

इस मौके पर स्कूल प्रधानाचार्य सरोज शर्मा सहित एसएमसी प्रधान सोमदत्त, पूर्व प्रधान जागीर सिंह, मेहर सिंह, जोरावर सिंह, बीडीसी सदस्य बलवंत कमल, उपप्रधान पुरषोतम, धन्नी राम सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन


ये छात्र सम्मानित
साल भर अव्वल रहने वाले इन विद्यार्थियों में छठी की कनिका, ज्योति, अक्षय, सातवीं की प्रियंका, यशपाल, प्रियंका, आठवीं की रुचि, सूर्यांशी, रिया, नौवीं के कमल भारद्वाज, सुशील, अभिषेक, दसवीं के प्रिया सहित रितिका, ग्यारवीं के नरेश, प्रियंका, अंजली, नेहा, प्रियंका, अंजली, बारहवीं के सपना, प्रियंका राणा, अदिति शर्मा, शिल्पा, संयोगिता, शिल्पा को समानित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें