फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: घुमारवीं के 40 स्वयंसेवियों ने कमरूनाग मंदिर में चलाया स्वच्छता अभियान

Mon, 22 Jun 2026 11:37 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
घुमारवीं के 40 स्वयंसेवी जिन्होंने कमरूनाग मंदिर में चलाया स्वच्छता अभियान। स्रोत: स्वयंसेवी
विज्ञापन
मंदिरों को सुंदर बनाने का दिया संदेश
विज्ञापन

संवाद समाचार एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं की सामाजिक एवं धार्मिक संस्था शिव शरण श्री राम सत्य सनातन सेवा समिति द्वारा प्रसिद्ध कमरूनाग मंदिर परिसर में एक अनूठा स्वच्छता एवं जन जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत मंदिर परिसर से लेकर पूरे पैदल मार्ग की व्यापक सफाई की गई। स्वयंसेवियों ने रास्ते में फैली प्लास्टिक, कागज, बोतलें तथा अन्य कचरे को एकत्रित कर उसका उचित निस्तारण किया। इस दौरान श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन

समिति के आह्वान पर घुमारवीं से लगभग 40 स्वयंसेवी रोहांडा होते हुए कमरूनाग मंदिर के लिए रवाना हुए। सभी स्वयंसेवियों ने पूरे उत्साह और समर्पण भाव से मंदिर परिसर तथा मार्ग को स्वच्छ बनाने में योगदान दिया। अभियान का उद्देश्य केवल सफाई करना ही नहीं था, बल्कि लोगों को यह संदेश देना भी था कि धार्मिक स्थलों की स्वच्छता और सुंदरता बनाए रखना प्रत्येक श्रद्धालु की सामूहिक जिम्मेदारी है। स्वच्छता अभियान में समिति के प्रधान संयोग कश्यप, मुख्य सलाहकार श्री राम राणा, निजी बस यूनियन के प्रधान अनिल मिंटू, रोहांडा व्यापार मंडल के सदस्य अनिल ठाकुर, अंकुश चंदेल, सुनील कुमार उर्फ काकू, अक्षय, अरविंद, निखिल, अनुज, पवन कुमार, दीप कुमार, प्रदीप कुमार, सन्नी सहित 40 स्वयंसेवियों ने भाग लिया। समिति पदाधिकारियों ने कहा कि कमरूनाग जैसे आस्था के प्रमुख केंद्रों पर प्रतिवर्ष हजारों श्रद्धालु पहुंचते हैं। ऐसे में मंदिर परिसर और वहां तक जाने वाले मार्गों की स्वच्छता बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की कि वे यात्रा के दौरान प्लास्टिक और अन्य कचरा खुले में न फेंकें तथा पर्यावरण संरक्षण में अपना सहयोग दें। समिति सदस्यों ने यह भी सुझाव दिया कि प्रदेश के सभी धार्मिक स्थलों, मंदिरों और तीर्थस्थानों में समय-समय पर स्वच्छता अभियान चलाए जाने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें