फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: जिले में एचपीवी टीकाकरण लक्ष्य 40 फीसदी पूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षा-स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त बैठक में अभिभावकों से 14 वर्षीय बेटियों का टीकाकरण कराने की अपील
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बिलासपुर। जिले में 14 वर्षीय छात्राओं के लिए ह्यूमन पेपिलोमावायरस (एचपीवी) टीकाकरण अभियान की प्रगति की समीक्षा के लिए शिक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त वर्चुअल बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता उपनिदेशक उच्च शिक्षा बिलासपुर नरेश चंदेल और उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा अरुण गौतम ने की। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी, शिक्षा विभाग के अधिकारी और जिले के 175 सरकारी स्कूलों के प्रधानाचार्य एवं मुख्याध्यापक शामिल हुए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि जिले में टीकाकरण लक्ष्य का लगभग 40 प्रतिशत पूरा हो चुका है। अभियान को समय पर पूरा करने के लिए शिक्षा और स्वास्थ्य विभागों के बीच समन्वय बढ़ाने की आवश्यकता है। उन्होंने अभिभावकों को अपनी 14 वर्षीय बेटियों को टीका लगवाने के लिए प्रेरित करने की अपील की। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने एचपीवी टीकाकरण से संबंधित कई आम भ्रांतियों को दूर किया। उन्होंने बताया कि यह टीका सरकार के कार्यक्रम के तहत पात्र 14 वर्षीय छात्राओं को निशुल्क दिया जाता है। यह सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम में 93 से 100 प्रतिशत तक प्रभावी माना गया है। यह टीका 2006 से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उपयोग में है और सुरक्षित है। वर्तमान दिशानिर्देशों के अनुसार पात्र लड़कियों के लिए एक खुराक पर्याप्त है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह टीका बांझपन या अन्य गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का कारण नहीं बनता है। टीके से हल्के और अस्थायी दुष्प्रभाव हो सकते हैं, जो आमतौर पर ठीक हो जाते हैं। बैठक में निर्णय लिया गया कि सभी प्रधानाचार्य और मुख्याध्यापक अभिभावकों एवं पात्र छात्राओं के बीच एचपीवी टीकाकरण के लाभों और सुरक्षा के बारे में जागरूकता बढ़ाएंगे। अभिभावक-शिक्षक बैठकों में टीकाकरण कार्यक्रम पर चर्चा होगी। विद्यालय प्रमुख स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर टीकाकरण सत्रों को सुगम बनाएंगे। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी अभिभावकों को टीके की सुरक्षा और इसके लाभों के बारे में वैज्ञानिक तथ्यों के आधार पर जानकारी देकर उनकी शंकाओं का समाधान करें, ताकि अधिक से अधिक पात्र छात्राओं का टीकाकरण सुनिश्चित किया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें