घुमारवीं(बिलासपुर)। जिला बिलासपुर के चार और मरीजों की अस्पताल से छुट्टी हो गई है। ये सभी मरीज डीसीसी शिवा आयुर्वेदिक अस्पताल चांदपुर में भर्ती थे, जहां से स्वस्थ होने पर उन्हें घर भेज दिया गया है। इस अवसर पर जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. जमीर खान चंदेल एवं जिला आयुर्वेदिक नोडल अधिकारी डॉक्टर विकास कुमार विशेष रूप से मौजूद रहे। चार रोगियों को छुट्टी के दौरान उन्हें आयुर्वेदिक विभाग से काढ़ा भी उपलब्ध करवाया गया। यह काढ़ा इन्हें यहां अस्पताल में भी लगातार उपलब्ध करवाया जा रहा है।
जिला आयुर्वेद अधिकारी ने बताया के डीसीसी चांदपुर में स्वास्थ्य विभाग और आयुर्वेद विभाग दोनों की टीमें अपनी ड्यूटी दे रही हैं। आयुर्वेद विभाग की तरफ से योग भी करवाया जा रहा है तथा समय-समय पर सभी पॉजिटिव आए मरीजों को काढ़ा उपलब्ध करवाया गया है । इस काढ़े को उन्हें घर में भी प्रयोग करने के लिए कहा गया है ताकि इन की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाया जा सके। वहीं इससे अन्य रोगों से लड़ने की क्षमता भी बढ़ती है। इस अवसर पर जिला आयुर्वेद अधिकारी ने डीसी बिलासपुर राजेश्वर गोयल का भी धन्यवाद किया है कि वे निरंतर हमें सलाह और दिशा निर्देश देते रहते हैं। यह सारी जानकारी जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉक्टर जमीर खान चंदेल ने दी।