फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला में वीरवार कोरोना से एक व्यक्ति की मौत समेत आए 36 नए मामले

विज्ञापन
जिला अस्पताल बिलासपुर में कोरोना वैक्सीन लगवाती महिला। - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
जिले में 36 लोग कोरोना पॉजिटिव, एक की मौत
विज्ञापन

कोरोना संक्रमितों के एक्टिव केस 254 हुए, 21 ने दी कोरोना को मात
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिले में कोरोना संक्रमण फिर से बढ़ना शुरू हो गया है। जिले में वीरवार को कोरोना से एक व्यक्ति की मौत समेत कोरोना के 36 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, 21 लोगों ने कोरोना को मात दी है। अब जिले में एक्टिव कोरोना संक्रमितों की संख्या 254 है। सभी को नियमानुसार आइसोलेट किया जा रहा है।
विज्ञापन

वहीं, घुमारवीं के साथ लगते क्षेत्र बड्डू में सुरेंद्र कुमार पुत्र अमरजीत लाल की कोरोना से मौत हो गई। यह व्यक्ति कुछ दिन से बीमार चला हुआ था और बाहरी राज्य पंजाब का रहने वाला था। वह पिछले काफी समय से बड्डू मे ही रहता था। स्थानीय लोगों ने इसकी मौत की सूचना प्रशासन को दी, जिसके बाद इसका कोरोना टेस्ट किया गया है, इसमें इसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सीएमओ डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि बुधवार को जिले में कोरोना के 36 नए मामले सामने आए हैं। इनमें जोल से 58, 64, 58, 50,62 वर्षीय, हरलोग से 58, 65, 76 वर्षीय, चलैहली से 58,62 वर्षीय, हरितलयांगर से 14 और 15 वर्षीय, करनुही से 60, 60, 58, 68 वर्षीय, रोहिण से 58 वर्षीय, चांदपुर से 19 वर्षीय, तलाई वार्ड नंबर 2 से 42 वर्षीय, करलोटी से 33 वर्षीय, बडगांव से 10,18 वर्षीय, तलाई वार्ड 6 से 50 वर्षीय, तलाई से 31 वर्षीय की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं, बाड़ी मझेडवां से 60 वर्षीय, डियारा सेक्टर से 31 वर्षीय, छमौण से 42 वर्षीय, बरमाणा से 71 वर्षीय, कुराल से 30 वर्षीय, बरोटी से 34 वर्षीय, पंजगाई से 27 वर्षीय, डोबा से 40 वर्षीय, करोट से 60,60,53,62 वर्षीय की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने बताया कि जिला में वीरवार को रेपिड एंटीजन से 299 सैंपल लिए गए थे, जिनमें से 12 की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। वहीं, बुधवार को शिमला भेजे गए 190 सैंपलों में से 24 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वीरवार को 184 सैंपल शिमला भेजे गए हैं, जिनकी रिपोर्ट आना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें