फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: श्री नयना देवी जी में 35 हजार श्रद्धालुओं ने नवाया शीश

विज्ञापन
श्री नयना देवी जी में में दर्शनों में लिए पहुंचे श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
हल्की बारिश के बीच बना रहा श्रद्धालुओं का उत्साह
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
श्री नयना देवी जी(बिलासपुर)। उत्तरी भारत के प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री नयना देवी जी में रविवार को 35 हजार श्रद्धालुओं ने दर्शन कर परिवार सुख समृद्धि की कामना की है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर के कपाट भी सुबह चार बजे ही मंदिर न्यास ने खोल दिए थे।
विज्ञापन


सुबह से ही पंजाब, हिमाचल, हरियाणा, दिल्ली और अन्य प्रदेशों से भारी संख्या में श्रद्धालु माता के दरबार में पहुंचना शुरू हो गए थे और मंदिर के आसपास के क्षेत्र में श्रद्धालुओं का जमावड़ा लगा रहा। श्रद्धालुओं ने प्राचीन हवन कुंड में आहुतियां डालीं। मंदिर में तैनात सुरक्षाकर्मियों ने श्रद्धालुओं की भीड़ पर नियंत्रण बनाए रखा और उन्हें लाइनों में ही मां के दर्शन के लिए भेजा गया। जबकि मंदिर के बाहर होमगार्ड के जवानों ने भी भीड़ पर नियंत्रण बनाए रखा और फ्लाईओवर के माध्यम से श्रद्धालुओं को मंदिर भेजा। दोपहर में हल्की बारिश शुरू हुई। हालांकि श्रद्धालुओं का उत्साह बना रहा और पूरा दिन मंदिर माता के जयकारों से गूंजता रहा।

श्री नयना देवी जी में में दर्शनों में लिए पहुंचे श्रद्धालु। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें