फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: जिले में 3,30,729 मतदाता देंगे लोकसभा चुनाव में वोट

विज्ञापन
विज्ञापन
- 5,043 नए मतदाता हुए दर्ज, 4 मई तक कर सकते हैं आवेदन
विज्ञापन

- जिले के हर विधानसभा क्षेत्र में होंगे 3-3 मॉडल मतदान केंद्र
- 418 पोलिंग स्टेशन पर होगा मतदान, 1,672 कर्मचारी रहेंगे तैनात

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिले में 3,30,729 मतदाता लोकसभा चुनाव में वोट देंगे। पिछले विधानसभा चुनावों से अभी तक 5,043 नए मतदाता सूची में दर्ज हुए हैं। हालांकि मतदाता सूची में 4 मई तक फॉर्म-6 जमा कर नाम दर्ज कराया जा सकता है।
जिले में इस बार आदर्श मतदान केंद्रों की संख्या 4 से बढ़ाकर 12 की गई है। चारों विधानसभाओं में 3-3 आदर्श मतदान केंद्र स्थापित किए जाएंगे। कुल 418 पोलिंग स्टेशन में मतदान होगा। इनमें 1,672 कर्मचारी, 40 सेक्टर अधिकारी और 11 सेक्टर मजिस्ट्रेट भी सेवाएं देंगे। बचत भवन में आयोजित प्रेस वार्ता में उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक ने बताया कि जिले में पुरुष मतदाता 1,66,333, महिला मतदाता 1,64,390 और थर्ड जेंडर मतदाता छह हैं। दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 4,145 है। चुनाव प्रक्रिया में सेवाएं देने वाले 3,914 कर्मचारी मतदाता हैं। बताया कि आठ मतदान केंद्रों पर सिर्फ महिला कर्मचारी, एक मतदान केंद्र पर दिव्यांग कर्मचारी और चार मतदान केंद्रों पर युवा कर्मचारी ही प्रक्रिया को पूरी कराएंगे। झंडूता विधानसभा के बुखर-2, घराण-1, सेर, घुमारवीं विधानसभा के बरोटा-1, भराड़ी, भगेड़, सदर के भटेर उप्परली-4, चंगर-2, टाउन हॉल, श्री नयनादेवी के भटेर-1, टिक्कर और दभेटा मतदान केंद्र को आदर्श बनाया जाएगा। बताया कि घुमारवीं विधानसभा के कथलग और श्री नयनादेवी मतदान केंद्र पर सबसे अधिक 1,294 मतदाता वोट करेंगे। सबसे कम 140 मतदाता सदर विधानसभा चंगर-2 मतदान केंद्र पर वोट करेंगे। सबसे ऊंचा मतदान केंद्र श्री नयनादेवी के टेपरा में होगा, जबकि सबसे कम ऊंचाई पर घुमारवीं का भजवाणी मतदान केंद्र होगा। वहीं, सड़क से सबसे दूर मतदान केंद्र सदर का धड़त मतदान केंद्र होगा। यह सड़क से 700 मीटर दूर है। बताया कि मतदान प्रक्रिया के दौरान विभिन्न प्रकार की निगरानियों के लिए कुल 41 टीमें भी तैनात रहेंगी। 126 मतदान केंद्रों में वेबकास्टिंग की जाएगी। लोकसभा चुनाव का प्रत्याशी चुनाव के दौरान अधिकतम खर्च 95 लाख रुपये ही कर सकता है। अतिरिक्त उपायुक्त को नियंत्रण कक्ष का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। नियंत्रण कक्ष 24 घंटे कार्य कर रहा है। आम जनता लोकसभा आम चुनाव के संबंध में अपनी शिकायत टोल फ्री नंबर 1950 पर दर्ज करा सकती है।
विज्ञापन



इनसेट
16 मतदान केंद्र संवेदनशील घोषित
जिले में 16 मतदान केंद्र संवेदनशील घोषित किए गए हैं। इसमें झंडूता विधानसभा के समोह-1 और समोह-2, घुमारवीं के बम्म-1 और औहर, सदर के परनाल-2, लद्दा-1, रौड़ा, कोसरियां और लक्ष्मी नारायण मंदिर, श्री नयनादेवी जी के बेहल-1, बेहल-2, बेहल-3, टोबा संगवाणा, बस्सी, दबट और मजारी शामिल हैं। सभी पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की जाएगी।
इनसेट
घुमारवीं विस में सबसे अधिक मतदाता
सबसे अधिक मतदाताओं की संख्या घुमारवीं विधानसभा में है। इस विधानसभा में 89,729 मतदाता हैं, जिसमें 44,529 पुरुष और 45,199 महिला मतदाता शामिल हैं। सदर विधानसभा में 84,402 मतदाता हैं। इनमें 42,288 पुरुष और 42,114 महिला मतदाता शामिल हैं। झंडूता विधानसभा में 80,926 मतदाता हैं। इनमें 40,777 पुरुष और 40,045 महिला मतदाता शामिल हैं। श्री नयनादेवी जी में 75,772 मतदाता हैं, जिसमें 38,739 पुरुष और 37,032 महिला मतदाता हैं।

इनसेट
85 मोबाइल पोलिंग पार्टियां की जाएंगी तैनात
85 साल से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांग व्यक्तियों और कोविड रोगियों के लिए घर आधारित मतदान सुविधाओं के लिए जिले में 85 मोबाइल पोलिंग पार्टियां तैनात की जाएंगी। दिव्यांग मतदाताओं के लिए उनके घर से मतदान केंद्र और मतदान केंद्र से घर तक मुफ्त पिक और ड्रॉप सुविधा की योजना बनाई गई है।
विज्ञापन


इनसेट
जिले में 1 जून को मतदान होगा। 4 जून को मतगणना होगी। घुमारवीं और झंडूता विधानसभा की मतगणना डिग्री कॉलेज घुमारवीं में होगी। सदर और श्री नयनादेवी जी विधानसभा की मतगणना राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छात्र बिलासपुर में होगी। हालांकि इन दोनों विधानसभाओं की मतगणना पहले डिग्री कॉलेज बिलासपुर में होती थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें