-शहीद अंकुश ठाकुर के जन्मदिवस एवं एनसीसी दिवस पर लगाया रक्तदान शिविर
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। स्वामी विवेकानंद राजकीय महाविद्यालय घुमारवीं में शुक्रवार को शहीद अंकुश ठाकुर के जन्मदिन एवं एनसीसी दिवस के उपलक्ष्य में रक्तदान शिविर लगाया गया। यह शिविर घुमारवीं कॉलेज और गलवान अमर शहीद सिपाही अंकुश ठाकुर चैरिटेबल ट्रस्ट ने संयुक्त रूप से लगाया।
शिविर में 33 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। जिला अस्पताल से ब्लड बैंक की 5 सदस्यीय टीम ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। इससे पहले शिविर का उद्घाटन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. प्रीतम लाल ने किया। उन्होंने एनसीसी दिवस पर इस सामाजिक सेवा को विशेष रूप से महत्वपूर्ण बताया और सभी प्रतिभागियों को बधाई दी। शिविर में कॉलेज के एनसीसी, रेड रिबन क्लब, एनएसएस, रोवर एंड रेंजर, सड़क सुरक्षा क्लब, सीएससीए और समस्त स्टाफ सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी की। इस अवसर पर गलवान अमर शहीद सिपाही अंकुश ठाकुर चैरिटेबल ट्रस्ट की अध्यक्ष उषा रानी, उपाध्यक्ष अनिल कुमार, बाचा राम, मुनीश कुमार, महेंद्र सिंह, कमलेश कुमारी, प्रो. बच्चन सिंह, डॉ. सुरेश शर्मा, प्रो. सीता राम, एनसीसी प्रभारी प्रो. राजीव शर्मा आदि उपस्थित रहे।