राष्ट्रीय क्षयरोग उन्मूलन कार्यक्रम का पोस्टर दिखाते हुए सीएमओ प्रवीण कुमार व अन्य। संवाद
- फोटो : BILASPUR
बिलासपुर। जिले में 12 सितंबर से 2 अक्तूबर तक राष्ट्रीय क्षयरोग उन्मूलन अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।
सीएमओ डॉ. प्रवीण कुमार ने कहा कि अभियान के लिए 317 टीम गठित की गई हैं। ये टीमें 3,30,000 लोगों की जांच करेंगी। इन टीमों में हेल्थ वर्कर, आशा वर्कर, आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट और आंगनबाड़ी वर्कर शामिल की गई हैं। टीमें घर-घर जाकर क्षयरोग से संबधित जानकारी एकत्रित करेंगी। अगर किसी व्यक्ति में क्षयरोग के लक्षण पाए जाते हैं तो उनके बलगम को निकटवर्ती केंद्र में जांच के लिए भेजा जाएगा।
गौरतलब है कि बिलासपुर जिले मेें जनवरी से लेकर जून तक 350 क्षयरोगियों की पहचान हुई है। इनका उपचार चल रहा है। सीएमओ ने लोगों से राष्ट्रीय क्षयरोग उन्मूलन कार्यक्रम को सहयोग देने का आग्रह किया है। इस मौके पर जिला क्षयरोग अधिकारी डॉ. ज्योति, मनीष और रजनीश मौजूद रहे।