फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक, टेंपो की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। गंभरोला पुल के पास बाइक और टेंपो की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई। बाइक सवार दूसरा व्यक्ति घायल हो गया है। पुलिस ने लापरवाही से वाहन चलाने और गैर इरादतन हत्या के आरोप में टेंपो चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

रविवार रात को चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंभरोला पुल के पास बिलासपुर से स्वारघाट की ओर जा रही बाइक की सामने से आ रहे टेंपो से टक्कर हो गई। हादसे में बाइक चला रहे व्यक्ति के सिर में चोट आ गई है।
उसे मामूली रूप से घायल बाइक सवार दूसरे व्यक्ति ने मौके पर मौजूद लोगों की मदद से क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर पहुंचाया। यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान सुरिंद्र कुमार निवासी गांव कल्लर जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। इसकी पुष्टि डीएसपी मुख्यालय राजकुमार ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें