फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलासपुर ब्लास्टर इलेवन बनी जिलास्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता की विजेता

विज्ञापन
cricket shimla
विज्ञापन

विज्ञापन

बिलासपुर। बिलासपुर के एतिहासिक लुहणू क्रिकेट मैदान में चल रही जिलास्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मैच में बिलासपुर ब्लास्टर इलेवन ने प्रिंस इलेवन को 32 रनों से हराकर खिताब को अपने नाम किया। विजेता टीम को 51 हजार रुपये नकद और उपविजेता टीम को 31 हजार रुपये नकद बतौर इनाम दिए गए।
प्रतियोगिता के समापन अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में जिला अस्पताल से नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. मोहम्मद शाहिद ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की तथा विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। बिलासपुर ब्लास्टर ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और 129 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी प्रिंस इलेवन की टीम के आठ बल्लेबाजों में कोई दहाई का आंकड़ा पार न कर सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि टीम के सबसे अनुभवी खिलाड़ी अखिलेश जस्सल ने एक छोर पर टीम को संभाले रखा और वे अंत तक आउट नहीं हुए। उन्होंने नाबाद 35 रनों की पारी खेली। प्रिंस इलेवन की ओर से प्रशांत रघु ने 5, मनोज कटवाल ने 4, नवदीप ने 14, रनों का योगदान दिया। बिलासपुर ब्लास्टर की ओर से जावेद ने दो, विनेंद्र ने तीन, रितेष, रमन, और मनू ने एक-एक विकेट हासिल कर अपनी टीम को खिताब का हकदार बनाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें