फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहलवान गनी और धर्मेंद्र संयुक्त रूप से बने कुश्ती विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर। प्रधान सचिव ओंकार चंद शर्मा ने राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेले के दौरान आयोजित सामान्य वर्ग तथा हिमकुमार की कुश्ती प्रतियोगिता में विजेता रहे पहलवानों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। सामान्य वर्ग में 800 से भी अधिक पहलवानों ने भाग लिया जिसमें होशियारपुर के गनी और अमृतसर कोहली के धर्मेंद्र कुमार को संयुक्त रूप से प्रथम विजेता घोषित किया गया जिन्हें 75-75 हजार रुपये नकद राशि गुर्ज, पटका व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। जबकि जोर्जिया के पहलवान हैडो को तीसरे विजेता के रूप में 31 हजार रुपये और जोर्जिया के ही पहलवान गोरिया को 25 हजार रुपये चौथा स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया।
हिम कुमार कुश्ती प्रतियोगिता में कांगड़ा के पारस ने हिम कुमार का खिताब अपने नाम किया जिन्हें 51 हजार रुपये और गुर्ज व पटका तथा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। ऊना के पहलवान राहुल को उपविजेता घोषित किया गया जिन्हें 31 हजार रुपये व मंडी के मुकेश पहलवान को तीसरे स्थान के लिए 21 हजार व सुंदरनगर के अक्षय कुमार को चतुर्थ स्थान प्राप्त करने पर 15 हजार रुपये की नकद राशि देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

महिला कुश्ती में रोहतक की पिंकी यादव ने महिला पहलवान होने का प्रथम खिताब अपने नाम किया जिन्हें मुख्यातिथि ने गुर्ज व 50,500 रुपये, रोहतक की ही मोनिशा ने उप-विजेता के रूप में 37,500 रुपये की नकद राशि तथा तृतीय विजेता सोलन की रानी को 15,500 रुपये, चतुर्थ विजेता सुंदरनगर की रुचिका को 12,500 रुपये की राशि देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर मुख्यातिथि ने राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेला के उपलक्ष्य पर प्रकाशित बहुरंगी स्मारिका का भी विमोचन किया। राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेले का विधिवत रूप से ध्वज का अवरोहण कर राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेला समिति के अध्यक्ष को सौंपा।
------------------------
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें