फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भल्लू में शुक्र खड्ड में हो रहा अवैध खनन, प्रशासन बेखबर

विज्ञापन
नदी पर बना पुल टूटा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झंडूता/बरठीं (बिलासपुर)। बरठीं के भल्लू के पास से होकर बहने वाली शुक्र खड्ड में लगातार अवैध खनन हो रहा है। यहां पर बाहरी राज्यों से आए प्रवासी दिनभर अवैध खनन में जुटे रहते हैं जिससे शुक्र खड्ड का अस्तित्व भी खतरे में आ गया है। स्थानीय लोगों की माने तो रोजाना यहां से 50 से ज्यादा ट्रैक्टर रेत व बजरी से भरे हुए निकलते हैं।
हमीरपुर जिला से बहने वाली शुक्र खड्ड बरठीं व झंडूता से होकर गुजरती है। इस खड्ड से आईपीएच विभाग ने कई पेयजल व सिंचाई योजनाएं भी चला रखी हैं जिससे ग्रामीणों को पानी व सिंचाई के लिए पानी मुहैया करवाया जाता है लेकिन लगातार हो रहे अवैध खनन से खड्ड का अस्तित्व खतरे में पड़ गया है। कई जगह पर तो इतने ज्यादा गहरे गड्ढे पड़ गए हैं कि लोगों को खड्ड में उतरने के लिए डंडों का सहारा लेना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि बाहरी राज्यों से आने वाले प्रवासी यहां पर दिनरात अवैध खनन को लगे रहते हैं जोकि बिना पंजीकरण के यहां पर रह रहे हैं। रोजाना करीब 50 से ज्यादा ट्रैक्टर यहां से रेत व बजरी लेकर बाहर निकलते हैं। पूरा दिन भर काम करने के बाद प्रवासी रात के समय शराब पीकर क्षेत्र में हुड़दंग भी मचाते हैं जिससे शाम के समय महिलाओं व बच्चों का घरों से बाहर निकलना तक मुश्किल हो गया है। लोगों का कहना है कि प्रशासन को चाहिये की वह शुक्र खड्ड में हो रहे अवैध खनन को रुकवाए व प्रवासियों पर लगाम लगाएं।
एसडीएम झंडूता विकास शर्मा ने बताया कि इस बारे में पुलिस प्रशासन को इस बारे में सूचित किया जाएगा ताकि शुक्र खड्ड में चल रहे अवैध खनन को रोका जा सके।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें