फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ेवानिवृत कर्मचारी मंच ने जिला के तीन बच्चों के मासिक खर्च का उीया जिम्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर। सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण एवं विकास मंच की बैठक पटेर पंचायत में आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता मंच के अध्यक्ष एवं पूर्व प्रशासनिक अधिकारी डॉ. केडी लखनपाल ने की। बैठक में सर्वप्रथम जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों के लिए दो मिनट का मौन भी रखा गया।
बैठक में उपस्थित पूर्व सैनिकों ने कहाकि उनको एक बार फिर से फौज में आने का मौका दिया जाए, भारतीय सेना में एक बार फिर से अपनी सेवाएं देना चाहते हैं जिससे पाकिस्तान को भी पता लगे कि जितनी संख्या उनके पाकिस्तान की है उतने पूर्व सैनिक भारत में हैं।
विज्ञापन

बैठक को आगे बढ़ाते हुए मंच के महासचिव ओंकार कतना ने कहा कि कुठेड़ा में शौचालय तथा मंच के लिए 2 बिस्वा भूमि न देने के लिए वह एक बार फिर से जिला प्रशासन से मांग उठाएंगे। साथ ही उपायुक्त को इन मांगों के प्रति मांग पत्र भी सौंपेंगे। उन्होंने कहा कि कुठेड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक की कमी के चलते भी जिला प्रशासन को अवगत करवाया जाएगा और जल्द ही यहां पर चिकित्सक की तैनाती करने के लिए भी उनसे मांग की जाएगी।
महासचिव ओंकार ने बताया कि गरीब मेधावी बच्चों के लिए हर महीने सहायता राशि देने की योजना की समीक्षा के दौरान मंच ने तीन आवेदन प्राप्त किए है जिसमें मंच ने सर्वसम्मति से एक कोठी और दो शाहतलाई क्षेत्र के बच्चों को प्रतिमाह खर्च उठाने का निर्णय लिया है। अंत में मंच ने निर्णय लिया कि बिलासपुर में बनने जा रहे शहीद स्मारक के लिए वह जल्द ही जिला प्रशासन को 5001 रुपये का राशि इस कार्य के लिए देंगे।
विज्ञापन

इस मौके पर उपाध्यक्ष रूप सिंह ठाकुर, उपप्रधान एके सुहील, सचिव होशियार सिंह, टीआर शर्मा, रूप सिंह धीमान, छविराम, रामलाल वर्मा, प्रकाश चंद वर्मा, सीता राम कौंडल, चिंतराम, सोहन लाल, सीता राम शर्मा, चौधरी राम शर्मा, जगरनाथ शर्मा, सुरतराम सुमन, हंसराज, सोहन सिंह राठौर व अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
--------------------
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें