बिलासपुर। ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है। बरेली के मोहल्ला बाकरगंज निवासी हसन अली सुबह करीब आठ बजे बाइक से नगर आ रहा था। उसके साथ उसका दोस्त निजाम अली भी था।
बिलासपुर-केमरी रोड पर ग्राम धावनी हसनपुर के पास पीछे से आ रहे एक ट्रक ने टक्कर मार दी। जिसमें दोनों घायल हो गए। घटना के बाद चालक ट्रक लेकर भाग गया। बाद में दोनों घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया गया। घटना की कोई रिपोर्ट नहीं लिखाई गई है।