अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बिलासपुर में 22 व 23 अक्तूबर को रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है जिसमें सुजुकी मोटर गुजरात प्राइवेट लिमिटेड कंपनी युवाओं को रोजगार देगी।
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बिलासपुर के प्रधानाचार्य अजेश कुमार ने बताया कि इस साक्षात्कार में वेल्डर, टर्नर, इलैक्ट्रीशियन, फिटर, मशीनिस्ट, टूल एंड डाईमेकर, ट्रैक्टर मैकेनिक, पेंटर जनरल, सीओई (ऑटोमोबाइल) व्यवसाय में उत्तीर्ण युुवा व जुलाई 2018 में उपस्थित होने वाले प्रशिक्षणार्थी साक्षात्कार दे सकते हैं। युवाओं के दसवीं में 55 प्रतिशत अंक होना अनिवार्य हैं। आईटीआई में 60 प्रतिशत अंक होने अनिवार्य हैं।
युवाओं की उम्र न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 23 (पुरुष) वर्ष होनी चाहिए। कंपनी युवाओं को वेतन के रूप में 16,200 रुपये प्रतिमाह देगी। साक्षात्कार सुबह नौ बजे से शुरू होगा। इसके बाद तमाम औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी।
-----------