बिलासपुर। ऑनलाइन दवा ब्रिकी के विरोध में निजी दवाई की दुकानें बंद रखी गईं। हड़ताल का मिलाजुला असर देखने को मिला। वीरवार रात 12 बजे से शुक्रवार रात 12 बजे तक दुकानें बंद रखी गईं। हालांकि जिला अस्पताल में फेडरेशन की दुकान खुली रही, जहां से लोगों ने दवाइयां खरीदीं।
जिला के घुमारवीं, झंडूता, बरठीं, शाहतलाई, बरमाणा, स्वारघाट, जुखाला, नम्होल, श्रीनयनादेवी सहित अन्य क्षेत्रों में निजी दवा की दुकानें बंद रखी गईं। कई जगहों पर लोगों को परेशानी हुई, लेकिन बिलासपुर में फेडरेशन की दुकान खुली रही। इससे लोगों को ज्यादा परेशानी नहीं हुई। लोगों ने आसानी से यहां से दवाइयां खरीदीं। वहीं निजी क्लीनिकों से भी लोगों ने दवाइयां खरीदीं।