फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपमंडल स्वारघाट में बारिश से मक्की की फसल तबाह

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वारघाट में बारिश से मक्की की फसल तबाह
विज्ञापन

जमीन पर गिरी फसल, किसानों की मेहनत पर फिरा पानी
अमर उजाला ब्यूरो
स्वारघाट (बिलासपुर)। स्वारघाट उपमंडल के गांव अपर पंगा में भारी बारिश के कारण मक्की की फसल तबाह हो गई है। दो दिन से स्वारघाट उपमंडल के आने वाले क्षेत्रों में रिकॉर्ड बारिश हो रही है। हालांकि अच्छी बारिश से जहां किसानों के चेहरे पर रौनक दिखाई दे रही है। वहीं, गांव की कई जगह रेतीली जमीन होने के कारण भारी बारिश के कारण मक्की की फसल जमीन पर गिर गई है। इस कारण किसानों की मेहनत पर पानी फिर गया है।
विज्ञापन

स्वारघाट के समीपवर्ती गांव अपर पंगा के लोगों में चमनलाल, संध्या लाल, विजय, नारायण दास, प्यारे लाल, प्रेम सिंह, गोपाल सिंह ने बताया कि दो दिन से क्षेत्र में हो रही भारी बारिश के कारण उनके गांव की आधे से ज्यादा मक्की की फसल तबाह हो चुकी है। जिस कारण किसानों की आधी मेहनत मिट्टी में मिल गई है। उन्होंने बताया की तूफान व बारिश के कारण उनकी मक्की की फसल खेतों में बिछ गई है।
विज्ञापन

..
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें