भोट (रामपुर)। रेत से भरे तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला चिकित्सालय भेजा है। भोट कस्बा निवासी लेखराज सिंह गुरुवार दोपहर बाद अपनी बाइक से बिलासपुर से अपनी बाइक से घर लौट रहा था। हाईवे पर भोट थाने के नजदीक ही सामने की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार बालू से भरा डंपर बेकाबू हो गया और बाइक सवार को टक्कर मारते हुए रोड किनारे पलट गया। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। डंपर चालक मौके से फरार हो गया।