बरसात के कारण गिरी घर की दीवार
हादसे से घर को पहुंचा भारी नुकसान
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। शहर से करीब 15 किमी दूर बनौला पंचायत के नौग गांव में बारिश के कारण एक घर की दीवारें गिर गई हैं। हालांकि इस हादसे में किसी भी प्रकार से जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है लेकिन घर को भारी क्षति पहुंची है। वहीं इस हादसे के बारे में पंचायत प्रधान ने राजस्व विभाग को भी सूचना दे दी है।
मिली जानकारी के अनुसार बनौल ग्राम पंचायत के नौग गांव में बारिश के कारण राजू राम और बलदेव का घर बारिश की चपेट में आ गया है। इस हादसे के बाद अब घर में रहना किसी खतरे से कम नहीं है। वहीं दोनों परिवार गरीब बीपीएल परिवार से संबंध रखते हैं जिस कारण अब दोनों को घर निर्माण करना भी आसान नहीं है। जबकि घर अब रहने की हालत में नहीं है। वहीं हादसे के बाद दोनों परिवारों के पर दुखों का पहाड़ टुट पड़ा है। राजू राम और बलदेव ने प्रशासन और सरकार से मांग की है कि उन्हें आर्थिक मदद की जाए ताकि वह फिर से घर का निर्माण कर सकें।
पंचायत प्रधान बनौला संजीव डोगरा ने बताया कि बारिश से पहुंचे घर को नुकसान की सूचना हल्का पटवारी और कानूनगो को दे दी गई है। उन्होंने राजस्व विभाग और जिला प्रशासन से मांग की है कि गरीब परिवार की हालत देखते हुए इसकी हर संभव आर्थिक मदद की जाए। इधर, तहसीलदार सदर जय कुमार शर्मा का कहना है कि हल्का पटवारी को मौके पर भेज कर पूरी रिपोर्ट बनाने को कहा जाएगा।
----------------
...जारी