फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरमाणा में कार से 304.55 ग्राम अफीम बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। बरमाणा थाना के अंतर्गत एसआईयू टीम ने गश्त के दौरान सलापड़ पुल के समीप एक कार से 304.55 ग्राम अफीम बरामद की है। कार मंडी से आ रही थी और इसमें तीन लोग सवार थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार बरमाणा थाना की एसआईयू टीम सलापड़ पुल के पास गश्त पर थी। इस दौरान सभी वाहनों को जांच के लिए रोका जा रहा था।
विज्ञापन

वहीं, मंडी की तरफ से आ रही कार नंबर एचपी-12के-9746 को भी रोका गया। इसमें तीन लोग सवार थे। पुलिस ने गाड़ी की तलाशी ली और 304.55 ग्राम अफीम बरामद की। आरोपियों की पहचान सुभाष चंद (44) गांव मलपुर, असलाम मोहम्मद किमुलदीन (29), गांव बागवाला बर्सन दोनों निवासी तहसील बद्दी, जिला सोलन और आलम चंद (35) गांव बंडल, तहसील बंजार, जिला कुल्लू के रूप में हुई है। एएसपी अमित शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें