फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: जिले में 293 विद्यार्थियों ने दी जेएनवी कोठीपुरा की प्रवेश परीक्षा

Sat, 08 Feb 2025 11:58 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
-परीक्षा में भरी जाएंगी 9वीं और 11वीं कक्षा की खाली सीटें
विज्ञापन

-सिर्फ एडमिट कार्ड, आधार कार्ड, पैन ले जाने की ही मिली अनुमति

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जवाहर नवोदय विद्यालय कोठीपुरा में 9वीं और 11वीं कक्षा की खाली सीटों के लिए प्रवेश परीक्षा शनिवार को हुई। जिले के 293 विद्यार्थियों ने यह परीक्षा दी। परीक्षा में 92 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

परीक्षा जेएनवी कोठीपुरा में ही हुई। विद्यार्थियों को सिर्फ एडमिट कार्ड, आधार कार्ड और पैन ले जाने की ही अनुमति मिली। 9वीं कक्षा के विद्यार्थियों की परीक्षा सुबह 11:15 से दोपहर 1:45 तक हुई। बच्चे अभिभावकों के साथ सुबह 10:00 बजे से ही केंद्र में पहुंचना शुरू हो गए थे। उन्हें 10:45 पर केंद्र में प्रवेश दिया गया। प्रवेश देने के बाद विद्यार्थियों के आधार कार्ड और प्रवेश पत्र की जांच की गई। वहीं, 11वीं कक्षा के विद्यार्थियों की प्रवेश परीक्षा सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक हुई। बच्चों को 10:30 बजे केंद्र में प्रवेश दिया गया। परीक्षा केंद्र पर पुलिसकर्मी भी तैनात किए गए थे। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक छात्र पाठशाला बिलासपुर के प्रधानाचार्य श्याम लाल चौधरी ने भी केंद्र का दौरा किया। जेएनवी कोठीपुरा में 9वीं कक्षा के लिए 290 में से 235 और 11वीं कक्षा के लिए 95 में से 58 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। जेएनवी कोठीपुरा के प्रभारी प्राचार्य राकेश कटोच ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें