फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: आरसेटी के 28 प्रशिक्षुओं ने सीखा ड्राइविंग का हुनर

विज्ञापन
यूको आरसेटी की ओर से आयोजित एलएमवी ड्राइविंग प्रशिक्षण के समापन अवसर पर उपस्थित प्रशिक्षु व अन्
विज्ञापन
30 दिवसीय निशुल्क प्रशिक्षण पूरा, प्रमाणपत्र देकर स्वरोजगार अपनाने के लिए किया प्रेरित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। यूको ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) की ओर से आयोजित एलएमवी ड्राइविंग के 30 दिवसीय निशुल्क प्रशिक्षण शिविर का समापन हुआ। इसमें स्वयं सहायता समूहों और बीपीएल परिवारों के 28 लोगों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।
समापन समारोह में संस्थान के निदेशक एवं अग्रणी जिला प्रबंधक चंद्रशेखर यादव ने प्रशिक्षुओं को प्रमाण पत्र वितरित किए। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षु ड्राइविंग को स्वरोजगार के रूप में अपनाकर अपनी आजीविका कमा सकते हैं। आरसेटी ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार के तहत संचालित है। संस्थान जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के 18 से 50 वर्ष तक के बेरोजगार लोगों को स्वरोजगार के लिए विभिन्न गतिविधियों में निशुल्क प्रशिक्षण देता है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि संस्थान में ड्रेस डिजाइनिंग, ब्यूटी पार्लर, रेशम कीट पालन, मशरूम उत्पादन, दुग्ध उत्पादन, बैग और खिलौने बनाने, कंप्यूटर बेसिक तथा मोटर ड्राइविंग सहित विभिन्न प्रशिक्षण दिए जाते हैं। उन्होंने लोगों को अटल पेंशन योजना, सुकन्या समृद्धि योजना और बीमा योजनाओं की जानकारी भी दी। इसके अलावा मुद्रा लोन, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, पीएमएफएमई और स्टैंड-अप इंडिया जैसी ऋण योजनाओं के बारे में बताया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आरसेटी में जल्द ही ब्यूटी पार्लर और टेलरिंग का प्रशिक्षण शुरू किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी संस्थान के फेसबुक पेज पर संदेश भेजकर पंजीकरण करवा सकते हैं। इसके अलावा संस्थान के कार्यालय में जाकर या 8988818600 पर संपर्क कर आवेदन किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें