फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: डियारा में आज से शुरू होगा 26 वां गणेश उत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। बाबा विश्वकर्मा मंदिर विस्तार एवं सराय निर्माण समिति की ओर से 26वें गणेश उत्सव का आयोजन बाबा विश्वकर्मा मंदिर डियारा सेक्टर में 7 सितंबर से किया जा रहा है। समिति के प्रवक्ता अनीश ठाकुर ने बताया कि इस साल गणेश उत्सव के साथ शिव पुराण कथा, विश्वकर्मा जयंती का आयोजन भी किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 7 सितंबर के दिन विधिवत रूप से भगवान गणेश जी की मूर्ति को मंदिर परिसर में स्थापित किया जाएगा। 9 सितंबर को सुबह 11 बजे श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर से पुराण यात्रा के उपरांत शिव पुराण कथा का प्रारंभ होगा। इस वर्ष विख्यात कथा वाचक पंकज आचार्य भक्तों को शिव भक्ति से अवगत कराएंगे। रविवार 15 सितंबर को मूर्ति विसर्जन बहुत ही श्रद्धापूर्वक लुहणू घाट पर किया जाएगा। 16 सितंबर को हर वर्ष की भांति विशाल भंडारे का आयोजन भी मंदिर परिसर में समिति करेगी। समिति के प्रधान मदन कुमार राणा ने सभी से आग्रह किया है कि वो मंदिर परिसर में पहुंच कर इस भक्तिमय माहौल का आनंद लें। समिति द्वारा किए जा रहे मंदिर विस्तार के कार्यों में भी अपना यथासंभव सहयोग करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें