फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: बिलासपुर के 25 विद्यार्थी जाएंगे शैक्षणिक भ्रमण पर

विज्ञापन
विज्ञापन
जालंधर और मुंबई के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं वैज्ञानिक स्थलों का करेंगे भ्रमण
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
जुखाला (बिलासपुर)। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत बिलासपुर के 25 विद्यार्थियों को प्रदेश से बाहर शैक्षणिक भ्रमण करवाया जाएगा। दो अलग-अलग दलों में विद्यार्थी जालंधर और मुंबई के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं वैज्ञानिक स्थलों का भ्रमण करेंगे। इन यात्राओं का उद्देश्य विद्यार्थियों को कक्षा-कक्ष की पढ़ाई के साथ अनुभवात्मक शिक्षा से जोड़ना है।
राष्ट्रीय आविष्कार अभियान एलीमेंट्री के तहत कक्षा छठी से आठवीं तक के करीब 16 विद्यार्थी 9 से 12 अक्तूबर तक चार दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण पर जालंधर और आसपास के क्षेत्रों में जाएंगे। विद्यार्थियों के साथ डाइट से कमलेश प्रतिनिधि एवं एस्कॉर्ट के रूप में रहेंगी। इस दौरान विद्यार्थी जलियांवाला बाग, श्री हरमंदिर साहिब, वाघा बॉर्डर और साइंस सिटी समेत विभिन्न स्थलों का भ्रमण करेंगे।
विज्ञापन

वहीं, राष्ट्रीय आविष्कार अभियान सेकेंडरी के तहत कक्षा नौवीं से 12वीं तक के करीब नौ विद्यार्थी 10 से 14 अक्तूबर तक मुंबई के शैक्षणिक भ्रमण पर जाएंगे। विद्यार्थियों को हवाई यात्रा का अनुभव भी मिलेगा। भ्रमण के दौरान वे नेहरू तारामंडल, जुहू समेत अन्य शैक्षणिक, वैज्ञानिक और दर्शनीय स्थलों का दौरा करेंगे।
मुंबई जाने वाले विद्यार्थियों के साथ डाइट से राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के समन्वयक अनिल कुमार प्रतिनिधि एवं एस्कॉर्ट के रूप में रहेंगे। वह विद्यार्थियों के मार्गदर्शन और यात्रा के दौरान समन्वय की जिम्मेदारी संभालेंगे।
विज्ञापन

डाइट बिलासपुर की डीपीओ एवं उपनिदेशक निशा गुप्ता और डाइट प्रधानाचार्य राकेश मनकोटिया ने विद्यार्थियों और एस्कॉर्ट्स को शैक्षणिक भ्रमण के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विद्यार्थियों से यात्रा के दौरान नई चीजें सीखने और इन अनुभवों को अपने ज्ञान का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें