फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: चार महीने से लापता है झंडूता का 24 वर्षीय युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
पिता ने थाना तलाई में दर्ज करवाई शिकायत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। झंडूता क्षेत्र के डोहक गांव का 24 वर्षीय युवक पिछले करीब चार महीने से लापता है। परिजनों की ओर से अपने स्तर पर तलाश करने के बावजूद युवक का कोई सुराग नहीं लग पाया है। इसके बाद युवक के पिता ने थाना तलाई में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, डोहक गांव निवासी वीरू राम ने शिकायत में बताया कि उनका बेटा अजय कुमार (24) पिछले करीब चार महीने से घर से बाहर है। वह कभी राजस्थान तो कभी गुरुग्राम में किसी कंपनी में नौकरी करने की बात कहता था। परिजनों ने अपने स्तर पर उसकी तलाश की, लेकिन उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी। पिता की शिकायत के आधार पर थाना तलाई में गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें