फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: नाकाबंदी के दौरा 23.02 ग्राम हेरोइन बरामद, दो गिरफ्तार

Thu, 25 Dec 2025 11:59 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस चौकी बिलासपुर की टीम ने की कार्रवाई
विज्ञापन

कोर्ट ने आरोपियों को तीन दिन के रिमांड पर भेजा

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। पुलिस चौकी बिलासपुर की टीम ने 23.02 ग्राम हेरोइन के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना सदर में एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों को कोर्ट ने तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पुलिस की टीम ने बिलासपुर बस अड्डा से थोड़ा आगे हाईवे पर नाकाबंदी कर रखी थी। इस दौरान वाहनों की जांच की जा रही थी। तभी बस अड्डा की ओर से पंजाब नंबर की टैक्सी आई, जिसमें दो लोग सवार थे। पुलिस ने उनसे पूछताछ शुरू की, जिस पर वे लोग घबरा गए। शक होने पर पुलिस ने उनकी जांच की और कार की तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार से 23.02 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। आरोपियों की पहचान जसप्रीत निवासी सेक्टर 125 खरड़, मोहाली पंजाब और विपन कुमार निवासी गांव ननेडी डाकघर व तहसील टोहाना जिला फतेहाबाद हरियाणा के रूप में हुई है। वीरवार को पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें तीन दिन के रिमांड पर भेजा गया। पुलिस अधीक्षक संदीप धवल ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें