फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: कोरोना के 23 नए मामले पॉजिटिव, 9 हुए ठीक

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। जिले में मंगलवार को कोरोना के 23 नए मामले पॉजिटिव आए हैं। कोरोना के नौ मरीज कोरोना को मात देकर ठीक भी हुए हैं। सक्रिय मामलों की संख्या 157 हो गई है। मंगलवार को जिले के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में 295 लोगों की कोरोना जांच की गई, जिनमें से 23 कोरोना संक्रमित पाए गए। सभी कोरोना संक्रमित मरीजों का उपचार होम आइसोलेशन में चल रहा है। मरीजों को स्वास्थ्य विभाग की ओर दवाइयां उपलब्ध कराई गई हैं। मरीजों पर निगरानी रखी जा रही है। तबीयत बिगड़ने पर मरीजों को कोविड सेंटर में भर्ती किया जा रहा है। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. परविंदर सिंह ने बताया कि सर्दी, जुकाम के मरीजों को कोविड टेस्ट कराने की हिदायत दी जा रही है। खंड चिकित्सा अधिकारियों को सैंपलिंग बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें