झंडूता (बिलासपुर)। झंडूता बैसाखी नलवाड़ मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या में निदेशक मानव विकास संस्थान कलोल के रसम सिंह चंदेल ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। मेला कमेटी के प्रधान पीआर संख्यान और सांस्कृतिक संध्या के अध्यक्ष इंद्र सिंह चंदेल ने मुख्य अतिथि को स्मृतिचिह्न देकर सम्मानित किया। सांस्कृतिक संध्या के मुख्य कलाकार सुंदरनगर से आए ऋषभ भारद्वाज ने पहाड़ी, हिंदी गानों से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।
ऋषि भारद्वाज ने में तेनू समझावां की..., एक प्यार का नगमा है..., दिल दियां गल्लां..., पिया रे..., पहाड़ी नाटी रोहड़ू जाणा मेरी आमिये..., मेरी मोनिका... आदि गानों पर दर्शकों को नाचने पर मजबूर कर दिया। इस मौके पर मुख्यातिथि ने मेला कमेटी को 11 हजार रुपये दिए। कार्यक्रम में दलेल सिंह, बलवीर, हरबंश सिंह, भूरी सिंह, नंदलाल, सुभाष, रमेश मिन्हास, जरनैल सिंह, लेखराम कौंडल, सतपाल वर्मा, सरोज चंदेल, कुलविंद्र, रचना, चंपा मौजूद रहे।