फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहतलाई में बाबा के दर अभी तक चढ़ा 46 लाख रुपये चढ़ावा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

शाहतलाई(बिलासपुर)। चैत्र मेलों में देश भर से हजारों की संख्या में श्रद्धालु बाबा के दर्शन के लिए शाहतलाई पहुंच रहे हैं। 15 मार्च से शुरू हुए मेलों में अभी तक बाबा के दर पर 46 लाख रुपये से अधिक का चढ़ावा चढ़ चुका है। वहीं करीब पांच लाख श्रद्धालु अभी तक बाबा के दर माथा टेक चुके हैं। हर रोज करीब 25 हजार श्रद्धालु विभिन्न राज्यों के शाहतलाई पहुंच रहे हैं।
वहीं मेलों के कारण शाहतलाई धार्मिक कस्बे में भी खूब रौनक देखने को मिल रही है। पूरा का पूरा क्षेत्र दूधाधारी व पौणाहारी के जय कारों से गूंज रहा है। शनिवार और रविवार को तो श्रद्धालुओं की संख्या दोगुना हो जा रही है।
विज्ञापन

मेले के दौरान श्रद्धालुओं की आस्था बाबा के प्रति खूब देखने को मिल रही है। श्रद्धालु बाजार में तपोस्थली मंदिर व दियोटसिद्ध गुफा के लिए जत्थे के रूप में पैदल चलकर बाबा जी का गुणगान करते हुए पहुंच रहे हैं।
मंदिर न्यास तलाई में पिछले वर्ष तक की तुलना में 15 मार्च से 2 अप्रैल तक 5 लाख 62 हजार 205 रुपये अधिक दान राशि मंदिर को प्राप्त हुई है। इस वर्ष अभी तक 15 मार्च से 2 अप्रैल तक 46 लाख 40 हजार 728 नकद राशि का दान मंदिर को आया है। जबकि पिछले वर्ष अभी तक 40 लाख 78 हजार 523 नकद राशि मंदिर को दान स्वरूप आई है। वहीं इस वर्ष अभी तक चांदी 80 ग्राम 320 मिलीग्राम, डॉलर कनाडा 30, पाउंड 30, ऑस्ट्रेलियन डॉलर 50, यूरो 10 मंदिर में चढ़ावे के रूप में आया है। सहायक मेला अधिकारी एवं मजिस्ट्रेट पूर्ण चंद कौंडल ने खबर की पुष्टि की है।
विज्ञापन

इनसेट...
श्रद्धालुओं की सुविधा का रखा जा रहा विशेष ध्यान
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए उपायुक्त बिलासपुर विवेक भाटिया एवं एसडीएम झंडूता व मेला प्रशासक विवेक शर्मा के दिशा-निर्देशों अनुसार श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। प्रशासन की ओर से पुख्ता प्रबंध मेले में किए गए।
-रमेश कुमार, सहायक मेला अधिकारी एवं मैजिस्ट्रेट सेक्टर एक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें