फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलासपुर रंगनाथ मंदिर के पास होगा नार्थ ईस्ट समारोह

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर। एनजेडसीसी पटियाला की ओर से बिलासपुर में जुलाई-अगस्त पुराने बिलासपुर के स्थित रंगनाथ मंदिर के पास नार्थ ईस्ट समारोह का आयोजन किया जाएगा जिसके लिए एनजेडसीसी पटियाला और जिला प्रशासन खाका तैयार कर रहा है। सब कुछ योजना के अनुसार रहा तो इस कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों से करीब 350 से अधिक लोक कलाकार भाग लेंगे। खबर की पुष्टि एनजेडसीसी पटियाला के निदेशक प्रो. सौभाग्य वर्धन और उपायुक्त विवेक भाटिया ने की है।
उल्लेखनीय है कि नार्थ ईस्ट समारोह में 50 से अधिक हस्तनिर्मित वस्तुओं के स्टाल स्थापित किए जाएंगे। इस मौके पर लोग मौके पर अपनी कारगिरी का नमूना भी लोगों के सामने पेश करेंगे। इसके अलावा रंगनाथ मंदिर के पास शाम के समय सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा जिसमें लोक कलाकार अपने-अपने राज्य लोक संस्कृति को बिलासपुर में लोगों के समक्ष रखेंगे। जबकि इस मौके पर विभिन्न राज्यों की हस्तकला को भी लोगों के सामने रखा जाएगा। इस पूरे आयोजन को लेकर एनजेडसीसी पटियाला और जिला प्रशासन रूप रेखा तैयार कर रही है। आचार संहित के बाद इसके आयोजन की डेट की घोषणा कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनजेडसीसी पटियाला के निदेशक प्रो. सौभाग्य वर्धन ने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से ट्राइबल फेस्टिवल के लिए आयोजन के लिए बेहतर सहयोग मिला है। उन्होंने उपायुक्त विवेक भाटिया से उन्हें अगले कार्यक्रम में भी इसी प्रकार का सहयोग मिलेगा जिससे वह कार्यक्रम का सफल आयोजन कर पाएंगे।
----------------------
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें