फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भराड़ी में लोगों का स्वास्थ्य डेपुटेशन के सहारे

विज्ञापन
विज्ञापन
घुमारवीं/भराड़ी। उममंडल घुमारवीं के तहत आने वाले भराड़ी अस्पताल में सैकड़ों लोगों को स्वास्थ्य राम भरोसे है। यहां स्वास्थ्य केंद्र के लिए पांच डॉक्टरों के पद स्वीकृत हैं लेकिन वर्तमान में मात्र एक डॉक्टर की नियुक्ति की गई है जबकि एक डेपुटेशन पर है लेकिन वह भी समय पर नहीं पहुंचते।
विज्ञापन

कहने को भराड़ी अस्पताल को 30 बेड से 50 बेड कर दिया गया है लेकिन डॉक्टरों की कमी से सारी व्यवस्था चरमराई हुई है। भराड़ी अस्पताल में डॉक्टरों के 5 पद स्वीकृत हैं। वर्तमान समय में केवल 2 डॉक्टर ही सेवारत हैं। अस्पताल की ओपीडी रोज 250 के करीब रहती है।
हालांकि डॉक्टर ड्यूटी का समय 9.30 बजे का है परंतु 10 बजे अस्पताल पहुंच रहे हैं। मरीजों का कहना है कि सुबह से 1 घंटे से बाहर खड़े है। डॉक्टर समय पर अपनी ड्यूटी पर नहीं पहुंचते। गौर रहे कि उक्त स्वास्थ्य केंद्र पर 13 से 14 पंचायतों के सैकड़ों लोग पर निर्भर हैं।
विज्ञापन

भराड़ी अस्पताल के एसएमओ देव दत्त शर्मा ने बताया कि मैं पहले भी इस विषय मे डॉक्टरों को हिदायत दे चुका हूं। अगर इसके बाद भी कोई सुधार नहीं हुआ है तो फिर से जवाब मांगा जाएगा और नियम अनुसार कार्रवाई होगी।
ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर एके सिंह ने बताया कि अस्पताल में डॉक्टरों की कमी चल रही है। इस विषय की पूरी जानकारी है। अगर भराड़ी अस्पताल में डॉक्टर समय से नही पहुंच रहे व जिनका व्यवहार मरीजों के प्रति सही नहीं है उन पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें