फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रभु श्री राम के आर्दर्शों को अपने जीवन में उतारे: औलख

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर/खजुरिया। सिंचाई एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने कहा है कि सभी श्रद्धालु रामलीला का मंचन देखकर प्रभु श्री राम के आदर्शों को अपने जीवन में उतारें। श्री रामचरित मानस के हर पात्र के जीवन से प्रेरणा लें।
विज्ञापन

राज्यमंत्री रविवार की रात सिसौना गांव में आयोजित रामलीला के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि श्री रामचरित मानस का हर पात्र प्रेरणा स्रोत है। सभी लोग रामलीला को केवल मनोरंजन की दृष्टि से ही न देखें, बल्कि हर पात्र के आदर्शों को समझें और प्रेरणादायक विचारों को अपने जीवन में उतारें। उन्होंने भाजपा सरकार की उपलब्धियों को भी गिनाया और पूरे विधानसभा क्षेत्र में हर अधूरे विकास कार्य को पूरा कराने का वादा किया। इससे पूर्व उन्होंने भगवान श्री गणेश का पूजन कर रामलीला मंचन का फीता काटकर शुभारंभ किया। मंच पर नाटक प्रस्तुत किया गया। इस मौके पर खजुरिया थाना प्रभारी ऋषिपाल सिंह, होरी लाल, हरपाल सिंह, महीपाल, दयाराम लोधी, डा. वेदी सक्सेना, डा. मोहन लाल लोधी, सुनील मौर्य, अशोक मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें