ट्रैक्टर की टक्कर से मकान को नुकसान
शाहतलाई (बिलासपुर)। पुलिस थाना तलाई के तहत कस्बा बरठीं में ट्रैक्टर की टक्कर से एक मकान को भारी नुकसान हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बरठीं निवासी राम प्रकाश पुत्र रामानंद ने तलाई पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाते हुए बताया कि 11 मई शाम करीब 4 बजे मनोज कुमार सुन्हाणी की ओर से ट्रैक्टर लेकर आ रहा था कि सरगल चौक में ट्रैक्टर ने उसके मकान को जोरदार टक्कर मार दी। इससे उसके मकान में दरारें आ गईं। शिकायतकर्ता की शिकायत पर पुलिस ने मनोज कुमार के खिलाफ आईपीसी की धारा 279, 427 के तहत मामला दर्ज कर पुलिस ने मामले की गहनता से छानबीन शुरू कर दी है। घुुमारवीं के डीएसपी राजेंद्र जसवाल का कहना है कि तलाई पुलिस थाना में मनोज कुमार के खिलाफ एक मामला ट्रैक्टर की टक्कर से मकान को नुकसान पंहुचाने का दर्ज किया गया। पुलिस मामले की प्राथमिकता के आधार पर जांच शुरू कर दी है।