आंधी में टीन शेड गिरने से घायल किसान की मौत
बिलासपुर/खजुरिया (रामपुर)।
एक सप्ताह पूर्व आईं आंधी के कारण घर में टीनशेड गिरने से घायल हुए किसान की अस्पताल की मौत हो गई। किसान की मौत से उसके घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। मामला खजुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम पिपलिया विजयनगर निवासी बलकार सिंह के पुत्र लखवीर सिंह ने बुधवार की सुबह खुजरिया थाने पहुंचकर दी तहरीर में कहा है कि दो मई की शाम करीब साढ़े पांच बजे आंधी आई थी। उस वक्त उसका भाई हरजिंद्र सिंह (44) अपने घर में मौजूद था। आंधी के दौरान घर की टीनशेड अचानक उड़कर उसके ऊपर गिर गई, जिसके कारण वह सिर में चोट लगने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गया था। वह लोग घायल को हल्द्वानी के एक अस्पताल ले गए थे जहां उसका उपचार चल रहा था। मंगलवार की रात अचानक उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। किसान की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजन रात में ही शव को घर ले आए। परिजनों की सूचना पर खजुरिया पुलिस किसान के घर पहुंची और शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। शाम के दौरान किसान का गांव में ही अंतिम संस्कार कर दिया। मृतक की पत्नी दलजीत कौर, पुत्री रमनदीप कौर, पुत्र सुखमनप्रीत सिंह व प्रभजोत सिंह समेत सभी परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था। पूर्व ग्राम प्रधानपति मुन्ना लाल दिवाकर ने बताया कि किसान का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।