बिलासपुर। पुलिस भर्ती के 14 पद महिला आरक्षी, 6 पद पुरुष चालक व 38 पद पुरुष आरक्षी के लिए साक्षात्कार 17 से 20 अप्रैल तक होंगे। सभी उम्मीदवारों को कॉल लेटर जारी कर दिए गए हैं। कॉल लेटर संबंधित थाना प्रभारियों के माध्यम से भेजे गए हैं। यदि किसी को कॉल लेटर न मिला हो तो वह अपनी पहचान बताकर साक्षात्कार के लिए श्रेणी अनुसार निर्धारित तिथि को समय 8 बजे सुबह पुलिस लाइन बिलासपुर में उपस्थित हो सकता है। सभी अभ्यर्थियों को 8 बजे पुलिस लाइन बिलासपुर में पहुंचना होगा। शैक्षणिक एवं अन्य प्रमाण पत्रों की ओरिजनल कॉपी व सभी दस्तावेजों की सत्यापित कापियां लानी होंगी। इसके साथ ही तीन पासपोर्ट साइज फोटो भी लाने होंगे। इसके अलावा महिला वर्ग में वार्ड आफ एक्स सर्विसमैन वर्ग की अभ्यर्थियों को संबंधित दस्तावेज भी साथ लाने होंगे। वहीं किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए दूरभाष नंबर 01978.224400 पर या अपने संबंधित थाना से भी संपर्क किया जा सकता। श्रेणी अनुसार निर्धारित तिथियों को रोल नंबर निम्र प्रकार से होंगे।