फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लास्टिंग से मकानों में आईं दरारें, लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
बरमाणा (बिलासपुर)। आदर्श वेलफेयर सोसायटी धौन-कोठी और ब्लोह के सदस्यों ने उपायुक्त विवेक भाटिया को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया कि एसीसी सीमेंट कंपनी बरमाणा की ओर से की जा रही भारी ब्लास्टिंग से मकानों में दरारें आ गई हैं। लोगों का रात को सोना भी मुश्किल हो गया है। पहाड़ी भी भारी ब्लास्टिंग के कारण जर्जर हो चुकी है। पहाड़ी से पत्थर गिरते रहते हैं।
विज्ञापन

ध्वनि प्रदूषण के कारण न तो बच्चे पढ़ सकते हैं और न ही हम लोग चैन से रह सकते हैं। धूल से पशुओं का चारा खराब हो रहा है। स्थानीय लोग भी इसके कारण बीमार पड़ रहे हैं। लोगों ने बताया कि खदान क्षेत्र से उनकी जमीन की दूरी 50 मीटर से भी कम है। जबकि कंपनी ने अपना खदान क्षेत्र चिह्नित नहीं किया है।
खदान सुरक्षा निदेशक अजमेर अधिक्षेत्र एवं केंद्रीय जन सूचना अधिकारी उत्तरी अंचल की रिपोर्ट के अनुसार खदान क्षेत्र गांव व लोगों कि जमीनों से 300 मीटर की दूरी पर होना चाहिए। इसके अलावा विस्थापित लोगों के बच्चों को ही रोजगार दिया जाता है। लेकिन बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों को रोजगार दिया जा रहा है। आशीष ठाकुर, रूपलाल, कृष्णु राम, निर्मला देवी, लता देवी, रेशमू देवी, अमित कुमार, संतोष कुमार, अनिल वर्मा, संजय देवी, मनीषा ठाकुर ने उपायुक्त से मांग की है कि घरों को हुए नुकसान की भरपाई की जाए और बच्चों को रोजगार दिलाया जाए। इसी के साथ मांग की है कि खदान क्षेत्र व जहां पर खतरा है उस स्थान को चिह्नित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें